Breaking Reports

प्रयास ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवती की शादी हेतु बढ़ाया हाथ



आजमगढ़ : प्रयास ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवती का मनोबल बढ़ाया। जनपद के जहांगीरपुर अल्लीपुर निवासी अनिल पांडे की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से युवती की शादी करने में आ रही कठिनाई में प्रयास ने सहारा दिया। शुक्रवार को कार्यालय पर प्रयास महिला मोर्चा ने युवती की गोद भराई की।इस दौरान महिला मोर्चा ने युवती को 8साड़ी, बर्तन, प्रेस, श्रृंगार बॉक्स, 4200रु नगदी, 60किलो गेहूं, 30 किलो चावल व 1बोरी आलू का तत्काल में सहयोग प्रदान करते हुए आगे भी मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर प्रतिमा पांडेय, नीलम सिंह, मुद्रिका शर्मा, कंचन मौर्या, संवेदना प्रकाश, सुषमा श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र पाठक, डॉ हरिगोविंद, राजीव शर्मा, शम्भू दयाल सोनकर, दिग्विजय तिवारी, राकेश चौहान सहित आदि सहयोगियों ने सहयोग किया।

No comments