ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या
आजमगढ़ : फूलपुुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे ताप्ती गंगा एक्सप्रेट ट्रेन के आगे कूदकर दुकानदार ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
फूलपुुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र केरा की अंबारी बाजार में बैग सिलने और चेन लगाने की दुकान है। रविवार को घर पर किसी बात को लेकर परिवार में उसका विवाद हो गया। विवाद होने के बाद वो घर से निकल गया। साढ़े तीन बजे आजमगढ़ से शाहगंज की ओर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। जैसे ही ट्रेन बहाउद्दीनपुर गांव में पहुंची कि राजकुमार ट्रेन के इंजन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जब घर वालों को पता चला तो कोहराम मच गया। परिवार सहित आसपास गांव के तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। राजकुमार के तीन पुत्र व एक पुत्री है। प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शिवशंकर सिंह ने बताया कि मौत के कारण का पुलिस पता लगा रही है।

No comments