वर्ल्ड कप 2019 की टीमों का एलान, आठ क्रिकेटर पहली बार खेलेंगे
वर्ल्ड कप 2019 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति ने मुंबई में विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों की घोषणा की।
वर्ल्ड कप 2019 की टीम में
ओपनर्स: रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, के एल राहुल
मिडिल ऑर्डर: विराट कोहली (कप्तान), केदार जाधव
विकेटकीपर: एम एस धोनी, दिनेश कार्तिक
आलराउंडर: हार्दिक पांड्या, विजय शंकर
स्पिन गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।
आठ खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे। जिसमें के एल राहुल, केदार जाधव, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, दिनेश कार्तिक, यजुवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह हैं।



No comments