अवैध असलहे की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के तहत पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर इलामारन जी के कुशल पर्वेक्षण में सोमवार को सिधारी पुलिस व परिक्षेत्रीय एन्टी एक्टार्शन टीम को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी। सिधारी प्रभारी निरीक्षक अनिल सिहं मय हमराही फोर्स के द्वारा बैठोली तिराहे पर अवैध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध सामग्रियों की बरामदगी हेतु सघन चेंकिग कर रहे थे कि एन्टी एक्सटार्शन रेन्ज आजमगढ़ टीम के प्रभारी उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय मय हमराही अपने मुखबिर के साथ बैठोली तिराहा पर आये। बात चीत में मुखबिर ने बताया कि आपके क्षेत्र में दो दिनों से कुछ व्यक्तियों द्वारा अस्थायी असलहा फैक्ट्री डालकर असलहे बनाये जा रहे है। असलहों का निर्माण रात्रि में 7.00 बजे शुरु करते है और 4.00 बजे सुबह तक बन्द कर देते है। आज कुछ खरीदारों को देने हेतु बुलाये है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के उत्तर दिशा में भट्टे के पास नदी के किनारे पेड़ से उतर टीला की आड़ में फैक्ट्री डालकर असलहा बनाने का काम करते समय पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने अचानक दबिश देकर मुठभेड़ कर समय करीब 8.35 रात्रि बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गए आरोपी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोजरापुर निवासी 39 वर्षीय बिन्जू यादव पुत्र रुपा यादव, मुमरखापुर निवासी 40 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र महात्तम सिंह व 40 वर्षीय अश्वनी राम पुत्र राम नरायण हैं। दो आरोपी राजेन्द्र पुत्र फेकु निवासी हाजीपुर थाना मुबारकपुर व हीरा पुत्र शदाफल निवासी मोजरापुर थाना कोतवाली रात का फायदा उठाकर नदी में कूद कर भागने में सफल हो गए।
मौके से पुलिस ने 23 अदद अवैध निर्मित शस्त्र, 13 अदद अद्धनिर्मित शस्त्र ( 13 नाल 315 बोर, ट्रैगर, बाडी, बट सहित), 10 अदद बाडी प्लेट लोहे का पतर, 1 अदद भट्टी ब्लोअर (फैक्ट्री का सामान), ज्वाईन्ट करने वाला पीतल का पतर, बरामद शस्त्र बनाने का उपकरण दो अदद मीडियम रेती त्रिकोना, दो अदद छोटी रेती तिकोना,एक अदद गोल रेती, 02 अदद नाल फिटनेश करने की सरिया, सुम्मी (छेनी) चौड़ा गोल लम्बा 11 अदद, 23 अदद काटी 04 इन्च, एक हथौड़ा , एक हथौड़ी, एक अदद पिलास , दो अदद पेचकस , 04 अदद पट्टी नाल सीधा करने का , एक अदद शड़षी , 22 अदद छोटी बड़ी स्प्रींग, 02 अदद रेग मार्क पेपर एक अदद छेद करने वाला उपरकरण, 05-05 किग्रा लोहे का 02 बाट , 01 अदद भट्टी ब्लोवर, 01 डिब्बी में सुहागा, 12 अदद नाल, 01 अदद लकड़ी की पत्ती, 01 किग्रा कोयला जिन्दा व प्रयुक्त कोयला राखी नुमा लगभग 01 किग्रा बरामद किया।
जिसके सम्बंध में बरामदगी व गिरफ्तारी का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो को जेल भेजा जा रहा है।
ये सभी अपराधी जगह बदल बदलकर नदी के किनारे असलहे के फैक्ट्री डालकर आर्डर पर असलहे बनाकर उच्च दामों पर बेचते थे। चुनाव को देखते हुये भारी मात्रा में तैयारी कर इकठ्ठा किया जा रहा था। 10 वर्षों से असलहे की फैक्ट्री बैठाकर असलहे बेचने का कार्य करते थे।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।



No comments