Breaking Reports

इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में प्रोजेक्टर द्वारा बच्चों को दिलाई जाएगी शिक्षा



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
गाजीपुर : शिक्षा क्षेत्र जखनिया के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल जगदीशपुर गुरूदत्ता के प्रांगण में मंगलवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उद्घाटन समारोह का भी आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान सूबेदार सरोज ने की तथा संचालन शिवनाथ राम ने किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जा रही है। बच्चों को आधुनिक युग में शिक्षा में तकनीकी के महत्व को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाकर बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सूचित करने हेतु प्रयास जारी है। इस अवसर पर द्वारिका सिंह यादव, रमेश सिंह यादव दिनेश यादव, परमानंद चौहान, राम कुंवर सिंह यादव, कमलेश राम, रामविलास कुशवाहा, अवधेश कुमार यादव, रामजन्म सिंह यादव, संजय कुमार यादव, आदि शिक्षक गण तथा सैकड़ों की संख्या में अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।


No comments