मासूम बालिका की गला घोंट कर हत्या
आजमगढ़ : मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह घर के पास खंडहर में चार वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व डाग स्कावयड की टीम मौके पर पहुंच कर मुआयना की।
मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में गांव में एक व्यक्ति के घर दो दिन बाद शादी है। राम प्रसाद मौर्य के घर की महिलाएं शादी के कार्यक्रम में मंगलवार की शाम गयी हुई थी। उसकी चार वर्षीय पुत्री आदिती मौर्य घर के सामने खेल रही थी। परिवार के लोग वापस लौटे तो बालिका नही थी। काफी तलाश के बाद उसका कुछ पता नही चला। परिवार के लोगों ने 100 नम्बर पर फोन कर सूचना दी और थाना में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। लड़की के गायब होने की सूचना पर गांव के लोग भी उसे ढ़ूढ रहे थे। कुछ रिश्तेदार भी बुधवार की सुबह घर आ गये थे। किसी रिश्तेदार ने कहा कि घर के पिछे खंडहर में भी देख लो। पिता खंडहर की सीढ़ी से होते हुए अंदर पहुंचे तो बेटी की लाश मिली। उनके गले में मृतका की मां का दुपट्टा लगा हुआ था। आदिती का शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह, सीओ लालगंज सहित अन्य लोग मौके का मुआयना किया। डाक स्क्वायड की टीम जांच में जुट गयी थी लेकिन अरोपी का सुराग नही मिल सका। मृतका दो बहनों में छोटी थी।



No comments