Breaking Reports

प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या, दोनों गिरफ्तार


                    
आजमगढ़ : फूलपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर ग्राम में बीते मंगलवार एक अज्ञात शव बरामद हुआ। जिसके सिर पर चोट के निशान व चेहरा जला हुआ था। शव की पहचान बृजेश यादव पुत्र राजाराम यादव उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ग्राम हैबतपुर थाना फूलपुर के रूप में उसके परिजनो द्वारा की गयी। उक्त घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता राजाराम यादव पुत्र स्व0 चन्द्रबली ने फूलपुर थाना क्षेत्र के कलवारी निवासी महेन्द्र यादव पुत्र अज्ञात, संदीप यादव व प्रदीप यादव पुत्रगण महेन्द्र यादव के विरूद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था।
  घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिह द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फूलपुर मय हमराह, प्रभारी स्वाट व प्रभारी सर्विलांस की संयुक्त टीम को शीघ्र घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया था।
 जाँच में इस बात की जानकारी हुई कि सुशीला का पुत्री महेन्द्र यादव  मृतक बृजेश यादव व अन्य कई लड़को से सम्बन्ध था। घटना को सुशीला यादव ने ही अपने एक प्रेमी सादिक पुत्र जुनैद अहमद निवासी चमराड़ीह थाना फूलपुर के साथ मिलकर किया था। जिस पर बीते शुक्रवार को थाना प्रभारी फूलपुर व प्रभारी सर्विलांस/स्वाट द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त सादिक व सुशीला यादव को गिरफ्तार किया गया। आज शनिवार को  अभियुक्तगणों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक अदद हथौड़ी व एक अदद बोतल बरामद किया गया ।


    पूछताछ पर यह ज्ञात हुआ कि अभियुक्ता सुशीला यादव का मृतक बृजेश यादव से पहले अवैध सम्बन्ध था। उसी दौरान बृजेश यादव ने कुछ अश्लील फोटो सुशीला यादव का खींच लिया था। बाद में सुशीला का सम्बन्ध सादिक से हो गया इसी बात से नाराज होकर बृजेश यादव उसकी अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। जब सुशीला काफी परेशान हो गयी तो उसने अपने प्रेमी सादिक के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी। योजनानुसार बृजेश यादव को गाँव के बाहर ट्यूबेल पर बुलाया तथा वही पर उसका प्रेमी सादिक भी आ गया। सुशीला ने अपनी ओढ़नी से बृजेश यादव का सिर ढ़क दिया और सादिक ने हथौड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दिया। लाश की पहचान न हो सके इसके लिए दोनों ने मिलकर पैट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया।


No comments