अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, भारी संख्या में तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
आजमगढ़ : आगामी लोकसभा चुनाव को शान्तिपुर्वक सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा पुरस्कार घोषित अपराधियो की गिरफ्तारी, अवैध शस्त्र/अवैध शराब बरामदगी के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर सिंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में सोमवार को थानाप्रभारी राजेश उपाध्याय मय हमराहियान क्षेत्र में भ्रमण होकर अवैध शराब के कारोबारियों व अवैध असलहों के चेकिंग तथा वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर था कि मुखबीरी सूचना के आधार परग्राम इरनी मे स्थित प्राइमरी स्कूल के पूरब दिशा मे स्थित दूर्गा सरोज के पोखरे के भीटे पर अरहर की फसल की आँड़ मे बरगद के पेड़ के नीचे कुछ व्यक्ति कई दिनों से अवैध असलहा का निर्माण करके खरीदने व बेचने का कार्य कर रहे है तथा आज भी अवैध असलहे का निर्माण किया जा रहा है। इस सूचना पर विश्वास करके मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना परसरकारी वाहन को प्राइमरी स्कूल के पास खड़ा कर लुकछिप कर पैदल ही पोखरे के भीटे के पास पहुँचा। तीन व्यक्ति मौजूद है दो व्यक्ति बैठकर असलहा निर्माण मे व्यस्त हैं तथा एक व्यक्ति खड़े होकर दोनों व्यक्तियों से वार्ता कर रहा है। भट्ठी जल रही है। पुलिसवालों को देखते ही तीनों व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे तभी पुलिस ने घेर कर दो व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया तथा एक व्यक्ति भाग निकला। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों में एक का नाम भानू विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा ग्राम जाफरपुर थाना मेंहनगर तथा दूसरे व्यक्ति का नाम दिवाकर गिरि पुत्र रामसकल गिरि ग्राम भुवनाबुजुर्ग थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 77/19 धारा 3/5/12/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा गया।
पुलिस ने मौके से 11 अदद देशी तमन्चा 315 बोर, एक अदद बन्दुक 12 बोर नजायज एक नाली, एक अदद जिन्दा, एक अदद खोखा कारतुस 12 बोर, एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर, दो अदद अर्द्ध निर्मित देशी तमन्चा 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया।


No comments