'निरहुआ' के रोड शो को ग्रामीणों ने रोकने का किया प्रयास, 'वापस जाओ' के लगाये नारे
आजमगढ़ : सोमवार को भाजपा के सदर लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' जनपद के मेंहनाजपुर से चौक तक रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में 'निरहुआ' का काफिला जब परमानपुर गांव से हो कर गुजरा तो ग्रामीणों ने 'निरहुआ' के काफिले को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद ग्रामीण 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'निरहुआ तुम वापस जाओ' के नारे लगाने लगे।
तरवां थाना के परमानपुर और खरिहानी के पास पहुंचा कि सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों की भीड़ के साथ खेतों में खड़े काफी संख्या में युवक उनके काफिले पर मिट्टी का ढेला फेंकने लगे। सपा के झंडे भी लहराए गए और काला झंडा भी दिखाया गया। निरहुआ वापस जाओ के नारे भी लगाए। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने तत्काल दौड़ाकर सबको खदेड़ दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता में कहा कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा अनुमति लेकर रोड-शो किया जा रहा है। किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति द्वारा विरोध किया गया है तो उसके वीडियो उड़नदस्ता प्रभारियों के माध्यम से उपलब्ध हो गई है। इस मामले में 10 नामजद और लगभग 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

No comments