मारपीट में घायल वृद्ध की ईलाज के दौरान मौत
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई मारपीट में घायल 65 वर्षीय वृद्ध घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की देर रात मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बीते 25 मार्च को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पूनापार गांव निवासी 65 बर्षीय फूला राम पुत्र रामेश्वर के घर के सामने खेत में गांव के बच्चे बालीबाल खेल रहे थे। गेंद खेत में चले जाने पर शिकायत करने पर विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस मारपीट की घटना में फूला राम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा था। सोमवार की देर रात उपचार के दौरान फूला राम की मृत्यु हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गांव के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के चार पुत्र व तीन पुत्रियां बताई जा रही है।


No comments