मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर एक को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरौना गांव में मुंबई पुलिस ने मुंबई में चोरी कर फरार पिकअप चालक की तलाश में गुरुवार की रात में छापामारी कर पिकअप चालक के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।
मुंबई में बरौना गांव का एक व्यक्ति पिकअप चलाता था। ट्रांसपोर्टर के जरिए आठ मार्च को पिकअप पर लाद कर एक लाख 75 हजार रुपये का केमिकल पाउडर किसी व्यापारी के यहां पहुंचाने के लिए जा रहा था। मगर माल लेकर गायब हो गया। ट्रांसपोर्टर मालिक नितिन वादले की तहरीर पर पुलिस ने 1 लाख 75 हजार की चोरी के आरोप में मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपी की तलाश में गुरुवार की रात लगभग एक बजे मुंबई पुलिस ने बरदह थाने की पुलिस के मदद से बरौना गांव में नामजद दो आरोपियों के घर पर छापा मारा। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया।
मुंबई के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप श्रीपति पाटिल ने बताया कि गिरफ्तार राजमन बिंद पुत्र बाबू राम बरौना गांव का निवासी है। चोरी का मुख्य आरोपी पिकअप चालक की तलाश जारी है। चालक ने एक लाख 75 हजार का माल चोरी कर अपने मित्र राजमन के खाते में 49 हजार पांच सौ रुपये भेजा था।


No comments