आजमगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए बाहुबली सांसद रमाकांत यादव
आजमगढ : जिले में भाजपा के बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिले की सदर लोकसभा सीट से बीजेपी ने दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा था कि रमाकांत यादव निरहुआ को सीट मिलने की वजह से नाराज थे।
बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ ने हाल ही में रमाकांत यादव से मुलाकात की थी। उन्होंने अपने ऑफिशल फेसबुक अकाउंट से लिखा था, 'शेरे पूर्वांचल रमाकांत यादवजी के आशीर्वाद और समर्थन से आजमगढ़ में कमल खिलेगा। फिर एकबार मोदी सरकार।'



No comment
ReplyDelete