Breaking Reports

निरहुआ के जीतने के दूसरे ही दिन आजमगढ़ की धरती पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास करूंगा -योगी



रिपोर्ट-बृजभूषण रजक 
आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार के समीप हाइडल के प्रांगण में विजय  संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित करते हुए बताया कि इस देश की जनता के मुंह से एक ही नारा सुनने को मिल रहा है, !फिर एक बार मोदी सरकार।' पूरी जनता का रुझान यही है। पूरब, पश्चिम, उत्तर व दक्षिण सभी राज्यों में मुझे जाने का मौका मिला। पूरी जनता के रुझान फिर एक बार मोदी सरकार बने। 2014 में हम लोगों ने 73 सीट जीते थे। जब हम से लोगों ने पूछा कि इस बार कितनी सीट जीतेंगे तो मैंने कहा 73 प्लस, तो जनता पूछी कि वह 1 सीट कौन सी होगी? मैंने कहा कि वह सीट आजमगढ़ की ऐतिहासिक सीट होगी। कभी आजमगढ़ की पहचान यहां के साहित्यकारों से यहां के कलाकारों से हरिहरपुर के घरानों से होती थी और आज आजमगढ़ को सपा बसपा ने आतंक, और अपराध का गढ़ बनाकर जो बदनाम करने की चेष्टा की है इससे उबारने के लिए हम लोग आए हैं।
विकास के बारे में बताया कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए काम किया है, गरीबों के लिए काम किया है, नौजवानों के लिए काम किया है। 


 निरहुआ के लिए मेंहनगर की जनता से आग्रह करता हूं कि विरोधियों की जमानत जप्त कराकर कमल की बटन दबाकर निरहू को भारी मतों से विजई बनावे। आप लोगों ने निरहुआ को विजई बनाकर भेजा तो उसके दूसरे ही दिन दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आजमगढ़ की धरती पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास करूंगा।
भारत में यह पहली बार हुआ है कि भारत के प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति के सामने दुनिया की कोई ताकत भारत को न डिगा सकी और ना झुका सकी और भारत ने अपने दिशा में सफलतापूर्वक कार्य करते हुए दुश्मन के मान में घुसकर के आतंकियों को मार गिराया और कैम्पों को नष्ट किया।
 मुख्यमंत्री लोगों से पूछा कि आप को कैसा भारत चाहिए? क्या आतंकवाद से ग्रसित भारत चाहते हैं, क्या नक्सलवाद से ग्रसित भारत चाहते हैं, क्या भ्रष्टाचार युक्त भारत चाहते हैं। भारत एक श्रेष्ठ भारत बने, सुरक्षित भारत बने, सौहार्द भारत बने। वही एक ही नाम है वह नाम है मोदी। मोदी की सरकार बनाने के लिए आप सभी लोगों का साथ और सहयोग चाहिए, आज़मगढ़ से मेरा लगाव पहले से रहा जब मेरे ऊपर हमला हुआ तो पूरा आज़मगढ़ मेरे साथ खड़ा रहा। इसलिए हम आज़मगढ़ का विकास चाहते है। पहले रोज दंगे होते थे और अब आज अपराधी या जेल में होंगे या राम नाम सत्य होगा।


No comments