Breaking Reports

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से बच्चों सहित महिला झुलसी



आजमगढ़ : महराजगंज ब्लाक के  में शुक्रवार सुबह गैस पर खाना बनाते वक्त रसोई गैस में आग लगने से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को प्रथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज लाया गया। 
    मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासिनी 50 वर्षीय कुसुम पत्नी शिवचंद्र राजभर शुक्रवार की सुबह भोजन बना रही थी। इसी बीच गैस रिसाव से चूल्हे की आग भभक उठी और कुसुम आग की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुन 20 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र और आठ वर्षीया पुत्री दीपिका बचाने के लिए रसोईघर में घुस गए। आग की लपटों की चपेट में आने से दोनों बच्चों के साथ मां भी जलने लगी। ग्रामीणों ने पानी फेंक कर आग पर बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में तीनों को बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


No comments