Breaking Reports

एडीओ व सेक्रेटरी के बीच हाथापाई



आजमगढ़ : ब्लाक मुहम्मदपुर के सभागार में गुरुवार को शौचालय को लेकर सभी ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी की बैठक दोपहर में एडीओ पंचायत मिथिलेश राय ने बुलाई थी। शौचालय निर्माण में हो रही देरी को लेकर खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता के सामने ही एडीओ ने सेक्रेटरी और ग्राम विकास अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि ऊपर से प्रेशर है। आप लोगों की लापरवाही से शौचालय नहीं बन रहे थे। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील सिंह एडीओ पंचायत मिथिलेश राय से भिड़ गए। कहासुनी के साथ दोनों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। देखते ही देखते गाली गलौज होने के साथ ही जूता-चप्पल तक निकल गए। दोनों लोग हाथापाई करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह लोगों ने मामले को शांत कराया। इसकी चर्चा ब्लॉक में जोरों पर है। मिथलेश राय ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी कार्यो में लापरवाही बरतते हैं। कहने पर जबरदस्ती अपनी बात मनवाने लगते हैं। सेक्रेटरी ने मेरे साथ अभद्रता की है। बीडीओ संतोष नरायण गुप्ता ने कहा कि शौचालय निर्माण को लेकर दोनों के बीच हाट-टाक हुई थी। मारपीट की बात गलत है। मामले को शांत करा दिया गया है।


No comments