ओलों की घनघोर बारिश ने किसानों की बढ़ायी समस्या
आजमगढ़ : शानिवार की रात को अचानक बदले मौसम ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है। रात को ओलों की घनघोर बारिश शुरू हो गई। अचानक मौसम परिवर्तन के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलें तबाह होने के पूरे आसार है। इससे किसान काफी चिंतित हैं। गेहूं की कटाई का समय नजदीक है और ओलों की बारिश से फसलों को काफी नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। जिसके बाद से ही किसानों में बेचैनी थी। हालांकि शहरी इलाकों में बारिश से तापमान काफी नीचे आ गया है जिसे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत भी मिली है।


No comments