Breaking Reports

छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन



आज़मगढ़ : गुरुवार को शिब्ली नेशनल पीजी कालेज, डीएवी एवं चंडेश्वर पीजी कालेज के छात्रों ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी गई कि चुनाव से पहले छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली तो आंदोलन करेंगे। 
इस दौरान छात्रनेता लालजीत यादव ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी ज्यादा संख्या में छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली। छात्रवृत्ति के लिए छात्र समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग अधिकारी एवं अल्पसंख्यक अधिकारी के पास चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी समस्या के समाधान करने के बजाए छात्रों के साथ दु‌र्व्यवहार करते हैं। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। अगर जल्द से जल्द छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली तो आंदोलन के लए बाध्य होंगे। इस मौके पर रजनीकांत यादव, मो. नुरुज्जमा, संजय निषाद, रोशन यादव, अभिषेक राजभर, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे।


No comments