ट्रक व स्कूली वैन जबरदस्त टक्कर से प्रबंधक घायल
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूली वैन व ट्रक में टक्कर से स्कूल प्रबंधक घायल हो गए। ट्रक चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जमसर गांव स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधक व पेशे से अधिवक्ता राजनाथ यादव गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे अपने विद्यालय का वैन लेकर उसे जमसर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए आए हुए थे। गाड़ी में तेल भरवाने के बाद वे स्कूल जाने के लिए जैसे ही वैन लेकर आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर आए, तभी तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने वैन में टक्कर मार दिया। वहा मौजूद लोगों का कहना है कि दुर्घटना इतनी तीव्र गति से हुई कि वैन के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में वैन चला रहे स्कूल प्रबंधक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायल प्रबंधक को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वैन के साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया।


No comments