Breaking Reports

महिला ने संदिग्धवस्था में लगाई फांसी, मौत



आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी 48 वर्षीय गीता देवी पत्नी पृथ्वीराज सिंह ने परिवारिक कलह के चलते गुरुवार की दोपहर को लगभग दो बजे पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों ने उसका शव फंदे से लटकता देख सन्न रह गए। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए। किसी ग्रामीण ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत महिला के दो पुत्री व एक पुत्र हैं।


No comments