सपा-बसपा अपराध के साथ अपना डीएनए जोड़ते हैं -सीएम योगी
आजमगढ़ : गुरूवार को मेंहनगर विधानसभा के खरिहानी बाजार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की सदर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा और साहित्य से कभी आजमगढ़ का नाम जाना जाता था, लेकिन समाजवादी पार्टी ने इसे आतंक का गढ़ बना दिया है।
योगी ने कहा कि सपा-बसपा अपराध के साथ अपना डीएनए जोड़ते हैं इसलिए बाटला हाउस जैसे कांड का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि जब आजमगढ़ में मुझ पर हमला हुआ था उस वक्त यहां के लोग मेरे साथ खड़े थे, इसलिए आजमगढ़ को विकास से जोड़ने का काम करने जा रहे हैं। आजमगढ़ को राजधानी लखनऊ से जोड़ने का काम कर रहे हैं, ताकि यहां भी कारोबार का माहौल बन सके। आजमगढ़ में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमने विश्वविद्यालय बनाने की बात कही है।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार यूपी में 74 प्लस सीट जीतेंगे, 74 वी सीट आजमगढ़ होगी। रुझान बता रहे बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
सीएम ने कहा कि बीजेपी ने भोजपुरी का स्टार लाया है जो गरीबी से आया है, यह आजमगढ़ की पहचान है, यह नचनिया नहीं कला व संस्कृति है। सपा बसपा अपराध से अपना डीएनए जोड़ते हैं। हमारे लिए विकास व खुशहाली महत्वपूर्ण है।
सीएम ने कहा कि 2 लाख 95 हज़ार किसानों के खाते में 4 हज़ार आये, लाखों गैस चूल्हे दिए गए। पहले सरकार पाकिस्तान के आतंकी घटना पर चुप रहती थी कि संबन्ध ख़राब होंगे, लेकिन अब पुलवामा घटना के बाद दुश्मन की मांद में घुस कर मारा, पाताल में घुस कर मारेंगे।




No comments