Breaking Reports

सीएम योगी ने निरहुआ और रविकिशन को लेकर कही बड़ी बात



चंदौली : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भोजपुरी के विकास के लिए काम कर रही है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 'फिल्म सिटी' बन सकती है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम दो भोजपुरी कलाकारों रविकिशन व दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को चुनाव लड़ा रहे हैं। एक आजमगढ़ से (निरहुआ) और एक गोरखपुर से (रवि किशन)। मुंबई से इनको जबरदस्ती पकड़कर लाए हैं। कहा कि मुंबई में बहुत हो गया अब पूर्वी यूपी के लिए भी कुछ करो। जब ये कलाकार सांसद बनेंगे तो पूर्वी यूपी में भी फिल्म सिटी बन सकती है। यहां के नौजवान भी हीरो बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश में 3 चरणों में चुनाव हो चुके हैं। पूरब, पश्चिम, उत्तर या दक्षिण हो, हर ओर एक ही आवाज है। हर एक व्यक्ति की यही तमन्ना है कि 'फिर एक बार मोदी सरकार'।


No comments