Breaking Reports

लालगंज संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन



आजमगढ़ : लालगंज संसदीय सीट (सुरक्षित) से तीसरे दिन गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन ने कलक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन किया। नामांकन जुलूस में समर्थकों की भीड़ रही तो वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जैसे ही कलक्ट्रेट भवन गेट से बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया।
   कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर का नामांकन जुलूस हरबंशपुर स्थित एक मैरेज हाल से निकला। उनके जुलूस में भी शामिल वाहनों को पुलिस ने सिविल लाइन बैरियर के पास रोक लिया। वहां से वे पैदल ही जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट दोपहर लगभग दो बजे पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार प्रस्तावक को अंदर जाने दिया। अंदर जाने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, निसार अहमद, जितेंद्र व अधिवक्ता शामिल रहे।

    29 वर्षीय पंकज मोहन सोनकर शहर के हरवंशपुर के निवासी हैं। शपथ पत्र के अनुसार लंबित आपराधिक मामलों की कुल संख्या तीन है। जबकि ऐसे मामलों की कुल संख्या जिसमें दोष सिद्ध ठहराया गया, वह शून्य है। वर्ष 2018-19 में स्वयं की आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शित आय 2,49,980 रुपये और उनके पत्नी की वर्ष 2019-20 आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शित आय 4,89,532 रुपये है। जंगम आस्तियां के अंतर्गत स्वयं की 33,27,389.34 रुपये और उनके पत्नी की 7,86,191 रुपये तथा उनके आश्रित की जंगम आस्तियां पांच लाख रुपये है। स्थावर आस्तियां शून्य है। इसी प्रकार देयतायें के अंतर्गत बैंक, वित्तीय संस्थाओं और अन्य से कुल ऋण 17,43,219 रुपये हैं। इनकी शैक्षिक योग्यता बीए (वर्ष 2017) पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर है।


No comments