Breaking Reports

चोरी की घटना में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया



आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मोहल्ला स्थित आइसक्रीम पार्लर समेत दो दुकानों का ताला तोड़कर 22 अप्रैल की रात को चोर नकदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए थे। इस चोरी के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शहर में हो रही चोरी की घटनाओं को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए शहर कोतवाल रत्नेश सिंह को खुलासा करने का निर्देश दिया था।


   शहर कोतवाल का कहना है कि मंगलवार की रात को सिविल लाइन चौकी प्रभारी घनश्याम यादव ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर उक्त दुकानों में चोरी की हुई घटना का खुलासा कर लिया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए चोरों ने चार फरवरी को रैदोपुर में ही एक अन्य दुकान में भी हुई चोरी की घटना में पकड़े गए युवक शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए युवकों में आकाश कुमार उर्फ मुटुर पुत्र राम नरेश राम, रामजग उर्फ जगई पुत्र बीरबल, राहुल कुमार पुत्र गिरिशचंद सभी शहर के मोहल्ला रैदोपुर के निवासी हैं। 
    युवकों की गिरफ्तारी व चोरी का पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के विरोध में मंगलवार की शाम को ही दर्जनों की संख्या में पुलिस के खुलासे को फर्जी करार देते हुए आक्रोशित महिलाओं ने विरोध में कोतवाली के सामने चक्का जाम कर अपनी नाराजगी जतायी है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने जिस चोरी की घटना में युवकों को पकड़ कर लें गई है, उस घटना में वे शामिल ही नहीं है। मंगलवार की रात को वे डीजे बजाकर वापस घर आ रहे थे कि पुलिस ने रास्ते में उन्हें पकड़ लिया। पुलिस जिस सीसीटीवी कैमरे को आधार बना रही है, उस फुटेज में चोरी कर रहे युवक दूसरे हैं।


No comments