Breaking Reports

जवान की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गांव हुआ गमगीन



आजमगढ़ : पंजाब प्रांत के अमृतसर में तैनात सेना के जवान की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। बुधवार को रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव में तिरंगे में लिपटा हुआ जवान का शव लेकर आर्मी के अधिकारी व सैनिक पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया।


    रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव निवासी सेना के जवान 36 वर्षीय जितेंद्र यादव पुत्र विश्वनाथ यादव पंजाब के अमृतसर में तैनात थे। 21 अप्रैल को जितेन्द्र की अचानक तबीयत खराब हुई तो उसे जालंधर आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था। इसी बीच रविवार को जितेंद्र यादव की जालंधर में ही मौत हो गई। बुधवार को सेना के अधिकारी व सैनिक जितेन्द्र के शव को लेकर पैतृक गांव रोशनगंज पर शाम पांच बजे पहुंचे। जितेन्द्र के परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे और पूरा गांव गमगीन हो गया। सेना के जवानों ने शव का अंतिम दर्शन परिजनों व ग्रामीणों को कराया। इसके बाद एसओ दिनेश पाठक व जवानों ने शव को सलामी दी। सेना के जवानों व पुलिस के साथ ग्रामीणों ने जितेन्द्र के शव को अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट मुक्तिधाम पर ले गये। 
  जितेंद्र यादव ने वर्ष 2003 में आर्मी को ज्वाइन किया था। वर्ष 2007 में उसकी शादी सीता देवी से हुई। जितेन्द्र के तीन बच्चे 9 वर्षीय नीलम, 7 वर्षीय सौरभ तथा एक छोटी बच्ची चार वर्ष की है। जितेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 


No comments