Breaking Reports

डिवाइडर से टकराई कार बनी आग का शोला



आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के बौड़ारा स्थित 100 शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय के सामने मंगलवार की सुबह अयोध्‍या की तरफ से आ रही कार सड़क पार कर रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते हुए कार में आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार तीन लोग वाहन से उतर गए। देखते ही देखते कार आग का शाेला बन गई। कार सवार लोगों में रामदरस पुत्र पप्पू प्रजापति निवासी आजमगढ़ शहर व विष्णु सिंह पुत्र दलपत सिंह निवासी दशा भीलमपुर छपरा थाना अतरौलिया बताए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर बिग्रेट की गाड़ी किसी तरह आग पर काबू पाया।


No comments