Breaking Reports

आग लगने से गेहूं की फसल जलकर खाक, सूचना के बाद भी नहीं पहुँची दमकल की गाड़ी



आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के लठवा ग्राम सभा के सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से किसानों की कई बीघा फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को अवगत कराया। 
लठवा सिवान में अज्ञात कारणों से आग मंगलवार दिन मे12:30 बजे के करीब गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने बड़ी  बड़ी मशक्कत से आग पर लाठी डंडे व पानी से काबू पाया। जिसमें कुमार यादव (4 बिस्सा), चंद्रमा यादव (15 बिस्सा), सकलू यादव (15 बिस्सा), नमन (15 बिस्सा), सूरत यादव (10 बिस्सा), सचिव (1बिगहा), सुदामा यादव (2 बिगहा), भगेलू यादव (5 बिस्सा), सुरेश यादव (5 बिस्सा) शिजोर यादव (5 बिस्सा), राम किरित यादव (7 बिस्सा), अवध नाथ यादव (8 बिस्सा) की फसल जलकर नष्ट हो गई।

 वहीं ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के लिए दमकल को फोन लगाया। पता चला कि दमकल की गाड़ी लालगंज से आ रही है। लेकिन दमकल अभी तक नहीं पहुंची। जिससे जनता काफी आक्रोशित है। खबर मिलने पर गांव के क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।

रिपोर्ट-बृजभूषण रजक


No comments