Breaking Reports

अवैध तमंचा, कारतूृस व चाकू के साथ नौ गिरफ्तार



आजमगढ़ : आचार संहिता के अनुपालन में जिले की पुलिस चेकिंग के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से अवैध तमंचा, कारतूृस व चाकू के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार की। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने नसीरपुर निवासी शफीक पुत्र अब्दुल व दानिश पुत्र अब्बा को नसीरपुर बाजार से एक-एक तमंचा व दो-दो जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं जैगहा बाजार से बहौली निवासी दीपक सैनी को एक अवैध चाकू के साथ पकड़ा। महराजगंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के देवलपुर गांव निवासी रामवृक्ष गोंड, भैरवदासपुर देवलपुर निवासी पुलुर तिवारी को देवलपुर को पुलिया के पास से चाकू के साथ पकड़ा।
फूलपुर कोतवाली पुलिस ने कस्बा के मंगलबाजार निवासी तैय्यब पुत्र जमालुद्दीन को शहरजेरपुर पुलिया से चाकू के साथ दबोचा। देवगांव पुलिस ने श्रीकांतपुर निवासी सुरेश यादव को बरसेरवां मोड़ पर पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा व दो जिदा कारतूस बरामद किया। पल्हना निवासी रुस्तम पुत्र रफीक को पल्हना कस्बा के गायत्री मोड़ के पास एक अदद चाकू, मेंहनगर पुलिस ने जवाहर नगर वार्ड निवासी संदीप कुमार उर्फ पिटू को एक अदद तमंचा व कारतूस के साथ अक्षयवर पुलिया से गिरफ्तार किया। सरायमीर थाने की पुलिस ने रविवार की रात करीब एक खरेवां मोड़ पर ट्रक को रोकने का इशारा किया। ट्रक चालक द्वारा पुलिस वाहन में टक्कर मारते हुए फरार हो गया तथा कुछ दूरी पर वाहन छोड़ चालक व खलासी फरार हो गए। मौके पर ट्रक व दो चाकू जब्त किया गया।


No comments