Breaking Reports

'निरहुआ' के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार



आजमगढ : बीते मंगलवार को जिले की पुलिस के ट्विटर हैड़ल (@azamgarhpolice) पर यह शिकायत प्राप्त हुआ कि जयकेश यादव द्वारा अपनी फेसबुक के आईडी पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' पर चुनाव से सम्बन्धित वोट देने को लेकर अभद्र टिप्पणी किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0-94/19 धारा 66 आईटी एक्ट बनाम जयकेश यादव के पंजीकृत किया गया।

आरोपी जयकेश यादव

       पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह ने उपरोक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल कुमार सिंह व प्रभारी साइबर सेल को अभियुक्त की पहचान व  गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सेल के द्वारा जाँच में अभियुक्त की पहचान जयकेश यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी-रामपुर, थाना-सिधारी के रूप में हुयी। आज शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त जयकेश यादव के तलाश में थे कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। मुखबिर कि सूचना पर  तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को उसके घर रामपुर से सुबह समय 9:45 बजे गिरफ्तार कर कर लिया गया।


No comments