Breaking Reports

गोशाला में लगी आग, पशुओं को बचाने के प्रयास में अधेड़ की झुलस कर मौत



आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र में आग लगने से पूर्व प्रधान की मौत हो गई। वहीं, मृतक का भाई झुलस गया। 
   गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरवाँ गांव निवासी 50 निवासी पूर्व प्रधान बुधई राम पुत्र स्व. झुरी के गोशाला में गुरुवार रात आग लग गई। जिसमें बधे पशुओं को बचाने के लिए बुधई और उनके बड़े भाई रिखई गए। गोशाला में बंधी भैंसों को बाहर निकालने में बुधई और रिखई झुलस गए। बुधई गोशाला के अंदर ही झुलसने के कारण गिर गए। बुधई के पुत्र सतीश ने अपने पिता को गोशाला से बाहर निकाला। आनन फानन में बुधई को लेकर लोग जिला अस्पताल गए। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह बुधई की मौत हो गई। वहीं, झुलसे रिखई का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस हादसे में दो भैंस जलकर मर गयी और चार पशु बुरी तरह झुलस गए हैं।


No comments