Breaking Reports

बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत



आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर अनियंत्रित हो कर बाइक पलटने से महिला ट्रक के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
 मिली जानकारी के मुताबिक निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर निवासी 35 वर्षीया नशरीमबानो पत्नी शाहआलम सोमवार की दोपहर अपने भाई सलीम के साथ दवा लेने रानी की सराय जा रही थी। डॉक्टर की डिसपेंसरी के पास सोनवारा मोड़ के करीब बाइक अनियंत्रित होने पीछे बैठी महिला नीचे गिर गयी। पीछे आ रही ट्रक ने उसे रौद दिया। महिला की मौक पर दर्दनाक मौत हो गयी। उसका भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये। मृतका को तीन पुत्र है घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।


No comments