Breaking Reports

सपा-बसपा का गठबंधन राष्ट्र व लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए



आजमगढ़ : सदर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में सपाई पूरी तरह से जुट गए हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में युद्धस्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर अखिलेश यादव के पक्ष में जनता को लुभाने की कोशिश हो रही है।
 मेंहनगर कस्बा के लखरांव पोखरा पर सोमवार को सपा-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। जब से सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है तब से भाजपा के लोगों की नींद हराम हो गई है। भाजपा के लोगों ने भी कई क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन किया है, लेकिन सपा-बसपा का गठबंधन राष्ट्र व लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए किया गया है। कहा कि जिस विधानसभा से बूथ पर जीत होगी उस गांव में सांसद निधि से पहले काम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलम बदी, विधायक संग्राम यादव आदि उपस्थित थे।


No comments