Breaking Reports

कूड़े से निकली चिंगारी से 13 परिवार के आशियाने जलकर खाक



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर जल रहे कूड़ा से निकली चिगारी ने तबाही मचा दी। देखते ही देखते 13 परिवार के आशियाने जलकर खाक हो गए। वहीं आग बुझाते समय तीन लोग झुलस गए।
   अहरौला थाना क्षेत्र के बाकरकोल गांव के राजभर बस्ती में किसी ने कूड़ा जलाया था। तेज हवा के चलते कूड़ा से निकली चिगारी बगल में मौजूद मड़ई में पहुंच गई। धीरे-धीरे मड़ई जलने लगी। आग की लपटें उठते देख परिजन शोर मचाने लगे। शोर सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और आसपास के मड़इयों को अपने आगोश में ले लिया। उधर, संसाधन की कमी के चलते ग्रामीण आग के सामने विवश नजर आए। वहीं अपनी गृहस्थी बचाने गई 50 बर्षीय शोभा पत्नी बीरबल राजभर, 45 वर्षीय सुनीता पत्नी राम दरस, 20 वर्षीय मीना पुत्री बीरबल गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से झुलसे लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया है। इस अगलगी में सबसे ज्यादा नुकसान हरिशचंद पुत्र विफई राजभर का हुआ है। उनके पक्का मकान और उसमे रखा टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस अगलगी में पीड़ित परिवार बीरबल राजभर, रामदरस राजभर, कमलेश राजभर, रामभवन राजभर, मनुदेवी राजभर, सभाजीत राजभर, महेश राजभर, गंगादीन राजभर, अरविद राजभर, बबलू राजभर, रामकेश राजभर, सुभाष राजभर व सुक्खू राजभर की गृहस्थी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


No comments