Breaking Reports

बरातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : मंगलवार को भोर में बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे निर्माणाधीन मकान में जा टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
   जौनपुर के बैरीडीहा गांव निवासी अरुण कुमार की बारात अंबेडकरनगर के नेवादा गांव गई थी। मंगलवार की सुबह बरात वापस लौट रही थी। भोर में करीब 5 बजे बस आजमगढ़ के माहुल बाजार के पास पहुंची थी, इसी बीच बस अनियंत्रित हो कर सड़क के ही बगल एक निर्माणाधीन मकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बस चालक दीदारगंज थाना क्षेत्र के पायिन्दापुर निवासी 30 वर्षीय सागर यादव पुत्र रामअवध की मौके पर ही मौत हो गई। बस कंडेक्टर 40 वर्षीय भरगुराम बुरी तरह घायल हो गया है। साथ ही बस पर सवार बाराती जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बस से घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरातियों को मामूली चोटें लगी थी। इसलिए प्राथमिक उपचार करने के बाद उनको घर भेज दिया गया। घटना के समय बस में करीब चालीस लोग सवार थे।


No comments