Breaking Reports

शादी-शुदा युवती को नशीला पदार्थ खिला कर किया दुष्कर्म



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : शहर के पास एक गांव में एक माह पूर्व शादी-शुदा युवती को नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म किए जाने के मामले में रविवार को एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
 शहर से सटे एक गांव की 32 वर्षीया शादी-शुदा युवती का अपने पड़ोसी के घर अक्सर आना-जाना रहता था। युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि छह अप्रैल को दोपहर में पड़ोसी ने किसी काम से उसे अपने घर पर बुलाया। उसके घर पर कोई नहीं था। इस दौरान उसने बहला-फुसला कर नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि अचेत हो जाने पर उसके दुष्कर्म किया। किसी से बात बताने पर धमकी देकर युवती को पड़ोसी भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को सरोज पुत्र स्व.नंदलाल के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।


No comments