जिले की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 17 मोटरसाईकिल के साथ अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दो व चार पहिया वाहन चोरों की गिरफ्तारी व चोरी के वाहनों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल कुमार सिंह मय हमराह, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराह व प्रभारी सर्विलांस कमलनयन दुबे की संयुक्त टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि चोरों का एक गिरोह चोरी के मोटरसाईकिल, चोरी के इलेक्ट्रानिक उपकरणों को बेचने के फिराक में एक साथ मौजूद है। यदि शीघ्रता की जाय तो गिरोह के सदस्यों चोरी वाहनों व उपकरणों के साथ पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचकर अजय यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी-दहिलामऊ थाना-कोतवाली, जनपद प्रतापगढ (हाल पता अजय होन्डा सर्विस सेन्टर सठियाव आजमगढ़), सुशील पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार पाण्डेय, निवासी-नीबी बुजुर्ग, रामभजन यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी-नीबी बुजुर्ग, थाना-मुबारकपुर, प्रदीप चौहान पुत्र रामफेर चौहान, निवासी-हाफिजपुर, थाना-कोतवाली, आसिफ पुत्र फिरोज अहमद, निवासी-काशीराम आवास, थाना-सिधारी, अमित साहनी पुत्र अक्षय लाल साहनी, निवासी-मड़या, थाना-कोतवाली, रवि यादव पुत्र मुरारी यादव, निवासी-नैठीडिहवा, थाना-मुबारकपुर को गिरफ्तार किया गया। मौके बडे बाबू पुत्र चन्द्रिका यादव, निवासी-हाजीपुर, सन्दीप यादव पुत्र झगडू यादव, निवासी-हाजीपुर, अल्तमश पुत्र नईम, निवासी-बम्हौर, थाना-मुबारकपुर व दो अज्ञात बदमाश भागने में सफल रहें। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित जगहों पर तलाश की जा रही है। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 17 अदद मोटरसाइकिल, एक अदद मारूति सुजूकी कार, तीन अदद लैपटाप, तीन अदद बैटरी, 16 अदद मोबाइल, दो अदद सम्बल, एक अदद बैटरी बैंक, एक अदद एलईडी टीवी बरामद की गयी। जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रूपया है।
इस गिरोह के सदस्यों द्वारा दिन में रैकी किया जाता है व रात में मारूति कार व मोटरसाईकिल से सम्बल लेकर दुकान व मकानों का ताला तोड़कर व मोटरसाईकिल का लाक तोड़कर चुरा लिया जाता है।
उपरोक्त गैंग के सदस्यों द्वारा जनपद में की गयी चोरी की घटनाएं
- इस गैंग के सदस्यों द्वारा दिनांक 25 मई की रात में थाना क्षेत्र कोतवाली में राजकीय बालिका इण्टर कालेज, के पास स्थित कास्मेटिक व पीसीओ की दुकान में चोरी किया गया।
- 27 मई को थाना क्षेत्र मुबारकपुर के ग्राम बेलरहा स्थित मेडिकल क्लिनिक से इन्वर्टर, बैटरी, लैपटाप की चोरी किया गया।
- इस गैंग के सदस्यों द्वारा 08 मार्च को सहार चिकित्सालय, बनकट में चिकित्सा हेतु आये दिनेश पुत्र विश्वनाथ निवासी बनकट, थाना-मुबारकपुर का मोटरसाईकिल चुरा लिया गया।
- इस गैंग के सदस्यों द्वारा दिनांक-24/25 मई की रात में पिन्जौर, भंवरनाथ स्थित शराब की गोदाम से लैपटाप, एलडी टीवी, इन्वरटर बैट्री आदि की चोरी की गयी थी।
- 14 मार्च को रैक्सिन की दुकान, शंकर तिराहा स्थित जनरल स्टोर की दुकान, पहलवान तिराहे से दुकान का ताला तोड़ बैट्री, इन्वर्टर , पावर बैंक व पैसे की चोरी किया गया था तथा दिनांक 13 अप्रैल को कस्बा सिधारी में स्थित गुमटी का ताला तोड़कर सिगरेट, बीड़ी, आदि चुरा लिया गया था।


No comments