दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल न करने व सिपाही से दुर्व्यवहार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ हिन्दू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : जिला महिला अस्पताल में दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल करने से इंकार करने व पीड़िता के साथ गये सिपाही से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर डॉक्टर के खिलाफ हिन्दू जागरण मंच ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर असलम के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।
बता दें कि निजामाबाद थाने पर तैनात सिपाही दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए बीते मंगलवार की रात में जिला महिला अस्पताल लेकर पहँचे। रात्रि ड्युटी में डॉक्टर असलम ने मेडिकल करने से इंकार कर दिया और सिपाही से अमर्यादित भाषा में बात करने लगा। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसमें काफी लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने के बाद हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष प्रवीण शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में लगातार डॉक्टर असलम के द्वारा दुर्व्यवहार भ्रष्टाचार करने जैसी बातें जनता द्वारा लगाये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर 2 दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डॉक्टर द्वारा एक बलात्कार पीड़िता व उसके साथ पुलिसकर्मी से अमानवीय व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। जिसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हेतु हिंदू जागरण मंच द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में विवेक पांडेय, सचिन चौबे, सचिन चौहान, अनिमेश पंडित, नीरज, संदीप चौहान आदि लोग थे।


No comments