नशे में धुत युवक ने घर में अकेली युवती के साथ किया दुष्कर्म
आजमगढ़ रिपोर्ट
आज़मगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत युवक ने युवती को जबरन बगीचे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर युवक भाग खड़ा हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।
निजामाबाद थाने के एक गांव की 18 वर्षीया युवती के परिजन 26 मई की रात में गांव में एक व्यक्ति के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान लगभग नौ बजे गांव का ही एक युवक शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस गया और युवती को जबरन घर से खींच कर एक बगीचे में ले कर चला गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के चीखने पर राहगीरों के आते देख युवक मौके से फरार हो गया। घर पहुंचने पर युवती ने अगले दिन परिजनों को आप-बीती सुनाई। परिजन उसे लेकर निजामाबाद थाने पर पहुंचे,जहां पीड़िता ने तहरीर दी।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पवन उर्फ सोनू पुत्र किशन के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।


No comments