महिला की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा की जानकारी होने पर की थी हत्या
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : सोमवार को रीता पुत्री रामनाथ निवासी ग्राम नरफोरा थाना कप्तानागंज ने थाना अहरौला पर लिखित सूचना दिया कि मेरी शादी बलिया जनपद में हुई है। मेरे पिता ने दो शादी किया था। पहली पत्नी मकतुलिया के दो लड़की हुई थी। इस कारण मेरे पिता जी दूसरी शादी यशोदा देवी निवासी न्यूमेरी ग्वाला पट्टी थाना केन्दुआ, जिला-धनबाद से किये थे। जिससे मैं और मेरा भाई शिवशंकर पैदा हुए। मेरे पिताजी की मृत्यु के बाद पुस्तैनी जमीन मेरे भाई शिवशंकर के नाम आ गयी। जो मंद बुद्धि का है। मेरे भाई के नाम की जमीन को फर्जी ढंग से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरखुर्रा गांव निवासी लालजीत पुत्र रामधारी व प्रेमकुमार पुत्र रामजीत ने मिलकर उसे बेचकर पैसा हड़प लिया। जब मेरी माँ को इस बात की जानकारी हुई तो दोनों ने 30 अप्रैल को मेरी माँ को बूढ़नपुर तहसील कागज दिखाने के बहाने ले जाकर वापस आते समय ग्राम समदी महिला डिग्री कालेज के पास दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर लाश को छोड़कर भाग गये थे। हमलोगो ने जब माँ की तलाश शुरू की तो ज्ञात हुआ कि एक महिला की लाश अहरौला थाना क्षेत्र में मिली है। मौके पर जाकर माँ के कपड़े को देखकर पहचान लिया। इन लोगों ने पैसे के लालच में मेरी माँ की हत्या कर दिये है। इस सूचना पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 93/19 धारा 302 भादवि बनाम लालजीत पुत्र रामधारी व प्रेमकुमार पुत्र रामजीत पंजीकृत हुआ।
घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो. त्रिवेणी सिंह के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना प्रभारी अहरौला को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर रामजनम राम के निर्देशन में आज मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक अहरौला मदन पटेल मय हमराह द्वारा घटना से सम्बन्धित दोनों अभियुक्तों को शम्भू डिग्री कालेज के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल (स्पलेन्डर UP50 BK7107) के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त गणों जेल भेजा जा रहा है।


No comments