Breaking Reports

पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई



बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व0 बाबू बालेश्वर लाल की 33वीं पुण्यतिथि जनपद मुख्यालय पर मनाई गई। जिसमें एसोसिएशन के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण पत्रकारों में विद्या प्रसाद पाण्डेय, वीरभद्र प्रताप सिंह, कृष्ण मोहन उपाध्याय,  देवेन्द्र मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राम सिंह यादव, ओंकार मिश्रा, प्रभात सिंह, अजय मिश्रा, अच्युतानंद त्रिपाठी सहित एक दर्जन ग्रामीण पत्रकारों को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय एवं जिला संरक्षक विद्या प्रसाद पांडे द्वारा बाबू बालेश्वर लाल जी  सम्मान पत्र  से सम्मानित किया गया। 
     इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष वीरभद्र प्रताप सिंह ने बाबू बालेश्वर लाल को ग्रामीण पत्रकारों का जनक बताया। जिला अध्यक्ष श्री उपाध्याय एवं जिला संरक्षक विद्या प्रसाद पांडे ने भी अपने अपने विचारों को रखा तथा ग्रामीण पत्रकारिता को पत्रकारिता जगत की रीड़ बताया। इस अवसर पर संजय जयसवाल, विनोद गुप्ता, सूर्य प्रकाश यादव, डॉक्टर एसपी भास्कर एवं रविंद्र मिश्रा, बबलू अस्थाना सहित तमाम ग्रामीण पत्रकार उपस्थित रहे।


No comments