Breaking Reports

खेत में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेम-प्रपंच के चलते हत्या की आशंका जतायी



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के में खेत में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आशनाई को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। परिजन की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
   रौनापार थाना क्षेत्र के रैचंदपट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मप्रकाश उर्फ पिटू पासवान पुत्र घुरहू उर्फ सद्दल पासवान का गांव के बाहर दस विस्वा खेत में उड़द की बुआई की गयी है। परिजन का कहना है कि सोमवार की रात को धर्मप्रकाश उड़द के फसल की रखवाली के लिए खेत में गया था। आधी रात को खेत की रखवाली के दौरान ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मंगलवार की भोर में महिलाएं जब खेत में गोबर फेंकने के लिए गयी तो खेत में धर्मप्रकाश का शव देख वे सन्न रह गयी। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।    
  रौनापार थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश पाठक ने का कहना है कि मृत युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रपंच चल रहा था। इसी प्रेम प्रपंच को ही उसकी हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।  मृत युवक चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा भाई अध्यापक है। धर्मप्रकाश अविवाहित था। उसने बीटीसी किया है। मैरिट कम होने के चलते अध्यापक पद पर उसका चयन नहीं हो पाया था।


No comments