Breaking Reports

अवैध असलहे संग दो बैंक लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : सोमवार को थानाध्यक्ष अहरौला मदन पटेल मय उ0नि0 मुनउवर अली हे0का0 नवल किशोर चौधरी का0 विकास यादव व का0 हसन अली के शाहपुर बाजार में थे।तभी मुखबिर ने आकर सूचना दी कि 3 व्यक्ति दो मोटरसाइकिल से बसही बाजार से केदारपुर नहर पुलिया से होते हुए शाहपुर की ओर आ रहे है, जिनके पास अवैध शस्त्र, लूट के मोबाइल फोन व पैसा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ केदारपुर नहर पुलिया पर सतर्क होकर आने का इन्तजार करने लगे। थोड़ी ही देर मे दो मोटरसाइकिल से 3 व्यक्ति आते दिखाई दिये। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो तीनों ने असलहा निकाल कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। पुलिस टीम ने बचते बचाते हुए किसी तरह से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया व एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। 


  पकड़े गये आरोपियों अशोक यादव पुत्र ठाकुरदीन यादव निवासी लेदौरा थाना अहरौला के पास से एक अदद कट्टा देशी 303 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस 303 बोर, तमन्चे के बैरल में 1 अदद खोखा कारतूस, 6,850 रू0 नगद व 4 मोबाइल सेट तथा दूसरे आरोपी हेमन्त उपाध्याय पुत्र सूर्यप्रकाश उपाध्याय निवासी भिऊरा थाना अतरौलिया के पास से 1 अदद स्वचालित देशी पिस्टल 32 बोर, चैम्बर में फंसा एक अदद खोखा कारतूस, मैग्जीन में 1 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, 15,500/- रू0 व 1 अदद मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ पर बताया कि फरार व्यक्ति श्रवण यादव उर्फ विरज पुत्र रामदास यादव निवासी समदी थाना अहरौला है। तीनों साथी मिलकर 19 अप्रैल 18 को ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स व वमाना थाना सदर बाजार समाना पटियाला पंजाब में बैंक लूट किये थे। बरामद रूपये वही से मिले है मौके से एक अदद मोटरसाइकिल बिना नं0 इ0न0 JC73ET2084388 व चे0नं0 ME4JC737EJT046461 व श्रवण यादव का पासपोर्ट, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड भी बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 80/19 धारा 307/411/412 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व मु0अ0सं0 81/19 धारा 3/25/27 ए एक्ट पंजीकृत किया गया।


No comments