दिनेश ने भाजपा की चाल में फंसकर खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : बुधवार को रानी की सराय चेकपोस्ट पर सपा और बसपा की संयुक्त जनसभा आयोजित हुई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने दिनेश को समझाया था कि वह नेताजी के खिलाफ चुनाव न लड़े लेकिन वह नहीं माना। उसने भाजपा की चाल में फंसकर खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है।
आजमगढ़ के विकास में अखिलेश यादव का बहुत बड़ा योगदान है। यहां की जनता जानती है कि आजमगढ़ में विकास की हर ईंट पर सपा का नाम लिखा हुआ है। दिनेश मेरा भाई है इसलिए मैंने उसे समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में आप लोगों की जिम्मेदारी है कि आप लोग उसे हराएं और अखिलेश यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाने का कार्य करें। यह महाभारत है जिसमें अपना कोई नहीं है। जो सही के साथ खड़ा है वह अपना है। जो गलत के साथ खड़ा है वह अपना नहीं है। इसलिए अब फैसला आप लोगों को करना है।



No comments