Breaking Reports

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस निबन्धन कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आज़मगढ : निबंधन कार्यालय में जन सामान्य हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किये जाने, सन् 1800 से 1950 के पारसी और उर्दू भाषा के दुर्लभ अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन तथा निजामाबाद क्षेत्र के ब्लैक पाटरी कला के प्रोत्साहन के उद्देश्य से ब्लैक पाटरी उत्पादों के शो-केस का चुनाव आयोग के मा0 प्रेक्षक आयोग अभिषेक चन्द्रा व जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।
निबन्धन कार्यालय में जन सामान्य हेतु जन सहयोग से एयर कूल्ड वेटिंग रूम, इन्टरनेट स्क्रीन/टीवी, मोबाइल चार्जिग स्टेशन,व्हील चेयर, सीसीटीवी सर्विलान्स, सुझाव/शिकायत पेटिका, आरओ वाटर कूलर, स्मोक डिटेक्टर एवं अग्नि रोधक यन्त्र, फर्स्ट एड बाक्स, क्यू मैनेजमेन्ट सिस्टम, फ्रि वाई-फाई सर्विस, फ्रि सेल्फ सर्विस कियोस्क, 3 कि.वा. सोलर पावर यन्त्र आदि की सुविधाए दी गयी है। 


मा0 प्रेक्षक ने हाईटेक सुविधाओं से युक्त कार्यालय एवं रिकॉर्ड रूम में पुराने से पुराने रखे दस्तावेज सन् 1844 के सुरक्षित रिकॉर्ड को देखकर उन्होंने सराहना की।
मा0 प्रेक्षक तथा जिलाधिकारी द्वारा निबंधन कार्यालय आजमगढ़ में ग्राहकों को सुविधा के लिए वेटिंग रूम, सीसीटीवी कैमरा, दिव्यांग जनों के लिए व्हील चेयर, ऑनलाइन धन जमा करने की सुविधा हेतु टैबलेट, उर्दू शब्दों का अनुबाद करने  के लिये स्केनर मशीन व कम्प्यूटर, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था व रखरखाव आदि का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने कार्यालय को सुविधाओं से लैस करने को काफी महत्वपूर्ण बताया, कहा कि इससे ग्राहकों व आम आदमी को काफी सहूलियत मिल सकती है। यह समय की अवश्यकता है। इस कार्यालय में स्कैनर की व्यवस्था की गयी है इससे दस्तावेजों को स्कैनर करके सुरक्षित किया जा सकता है। व्यवस्था तथा प्रबन्ध के हिसाब से यह कार्यालय महत्वपूर्ण है। उन्होने उक्त सुविधाओं के लिए सराहनी की। 
 इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) गुरुप्रसाद, सहायक आयुक्त स्टाम्प राजेंद्र सिंह, उप महानिरीक्षक निबंधक सरिता राय, उप निबंधक सौरभ राय,सहायक निबंधक पवन पाण्डेय, उ0प्र0 अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष युधिष्ठिर दूबे, सचिव गोबिंद दूबे, निबन्धन सहायक खुमार मोहम्मद तथा दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे।


No comments