Breaking Reports

भारी मात्रा में गांजा की खेप बरामद, तीन पेशेवर अपराधी गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भारी मात्रा मे गांजा की खेप बरामद की है। साथ ही तीन पेशेवर अभियुक्त को गिरफ्तार भी गिरफ्तार किया है।
  पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज तिवारी व पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज रविवार को प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय राकेश कुमार सिंह मय हमराह व उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय एन्टी एक्साटर्शन टीम मय हमराह के थाना क्षेत्र रानी की सराय में मौजूद थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की कुछ व्यक्तियों के द्वारा भारी मात्रा मे गांजा तस्करी कर लाया जा रहा हैं। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उपरोक्त संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुँचकर एक क्विंटल गांजे के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/19 धारा 8/20 NDPS Act.  पंजीकृत किया गया। शोभनाथ यादव पुत्र दुधई यादव ग्राम कोटवा, सुबाष यादव पुत्र ऋतु यादव ग्राम सेमरहा थाना रानी की सराय, सुनील यादव पुत्र बाबूराम यादव ग्राम कोठिया थाना सरायमीर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार बोरों में करीब एक क्विन्तल अवैध गाँजा, एक सुपर स्प्लेंडर बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई।


No comments