Breaking Reports

कार और आटो की आमने सामने टक्कर में महिला की मौत, तीन घायल



आजमगढ़ रिपोर्ट 
आजमगढ़ : कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह कार और आटो की आमने सामने टक्कर में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  मिली जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर  हरिकेश निवासी 45 वर्षीय राजदेव अपनी 40 वर्षीय पत्नी दुर्गावती के साथ आटो में सवार होकर घर से शहर आ रहे थे। जैसे ही मंदुरी हवाई पट्टी के समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार कार ने आटो में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर आटो पलट गई। आटो में सवार दुर्गावती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में राजदेव सहित बड़हल गोला थाना क्षेत्र के भोला गोपालपुर निवासी 25 वर्षीय रुखसाना पत्नी मुर्तजा, कप्तानगंज क्षेत्र के रत्नावे निवासी 21 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र जोगिंदर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आटो से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री बताई गई हैं।


No comments