अहरौला में हुई लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार दो फरार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आज़मगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र में 22 मई को शिव शंकर पाठक पुत्र स्व0 राम सुमिरन पाठक निवासी विशुनपुरा पदघूपुर थाना जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर अपनी भतीजी पूजा के साथ यूबीआई बैंक अहरौला से रूपया 29 हजार 500 रू/- निकालकर बाइक से घर जाते समय गढ़वा पुल के पास असिलाई रोड पर काटा वाली बाग के पास में दिन-दहाड़े एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर पैसा छिनकर भाग गये थे। जिसमें बदमाशों के ही फायर से एक साथी घायल हो गया था। इस सनसनी खेज घटना के सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 87/19 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया। घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह के द्वारा थाना प्रभारी को शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी कर रूपया बरामदगी के निर्देश दिये गये थे। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेन्द्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर रामजनम राम के निर्देशन में आज बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अहरौला उ0नि0 अतीक अहमद व हमराह द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सरदार पुत्र रामकुमार निवासी कियांवपुर रामगढ़ थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर को बसही बाजार से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से लूट के 3 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। इस बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0- 92/19धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना-अहरौला पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। अन्य अभियुक्तो की तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया।
फरार बदमाशों में दुष्यंत पुत्र जगदीश निवासी कियांवपुर रामगढ़ व गोदी पुत्र कल्पनाथ सिंगीपुर, थाना-जैतपुर, जनपद-अंबेडकरनगर है।


No comments