Breaking Reports

छात्रवृत्ति के लिए अनिवार्य होगा आधार



बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आज़मगढ़ : जिलाधिकारी ने बताया है कि छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रों के आनलाइन आवेदन पत्र में छात्रों के आधार नम्बर भरने की व्यवस्था पूर्व से ही लागू है। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में छात्रों के आधार नम्बर आनलाइन वेरिफिकेशन के पश्चात आवेदन पत्र सबमिट हो सकेगा। इस प्रक्रिया में छात्रों का नाम, पिता/पति का नाम व लिंग आदि का सत्यापन होने के पश्चात आधार नम्बर से लिंक मोबाइल नम्बर पर ओटीपी भेजा जायेगा। उक्त ओटीपी को आवेदन पत्र में भरने के उपरान्त आवेदन पत्र सबमिट किया जा सकेगा।
उन्होने कहा कि उपरोक्त प्रकार की कार्यवाही किये जाने हेतु सभी छात्रों के पास आधार नम्बर उपलब्ध होना चाहिए, जिन छात्रों के पास आधार नम्बर नही है, उन्हें प्रत्येक दशा में आधार कार्ड बनवा लेना चाहिए, जिन छात्रों के पास आधार कार्ड उपलब्ध है, तत्क्रम में आधार कार्ड को अपने मोबाइल नम्बर से लिंक करा लें, हाई-स्कूल अंकपत्र/प्रमाण पत्र में अंकित जन्म तिथि को आधार कार्ड में अपडेट करा लें। 
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक/उच्च शिक्षा अधिकारी से कहा है कि उक्त के क्रम में व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रबन्धक/प्रधानाचार्याें की एक आवश्यक बैठक आहूत करते हुए सोशल सेक्टर के अधिकारियों को भी अवगत करायें, ताकि सोशल सेक्टर के अधिकारीगण द्वारा भी बैठक में प्रतिभाग किया जा सके।


No comments