Breaking Reports

नेता बनाम अभिनेता की लड़ाई में नेता ने मारी बाजी



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ : समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार देर रात 11.30 बजे तक आए चुनाव परिणाम में अपने करीबी भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को हरा दिया। सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव को 32 वें चरण की मतगणना में कुल 619398 मत जबक‍ि भाजपा प्रत्‍याशी द‍िनेश लाल न‍िरहुआ को 359866 मत मि‍ले हैं। वहीं नोटा पर कुल 7234 मत पडे़।
 वहीं देर रात 33 वें राउंड के परिणाम के बाद उनको विजयी घोषित कर दिया गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2 लाख 59 हजार 874 मतों से हरा दिया है। अखिलेश को 6 लाख 21 हजार 578 और निरहुआ को 3 लाख 61 हजार 704 वोट मिले। 


No comments