अनुपस्थित मतदानकार्मिकों पर एफआईआर तथा निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी
बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैण्माइजेशन के बाद पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण दो पालियों में 02 मई से 06 मई 2019 तक डीएवी इण्टर कालेज तथा डीएवी पीजी कालेज में दिया जा रहा है।
पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 1ः00 बजे तक पार्टी संख्या 2001 से 2250 तक डीएवी इण्टर कालेज, 2251 से 2500 तक डीएवी पीजी कालेज तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह 2ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक पार्टी संख्या 2501 से 2750 तक डीएवी इण्टर कालेज तथा 2751 से 3000 तक डीएवी पीजी कालेज में दिया गया। इस प्रकार 1000 पोलिंग पार्टियों के 4000 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक कमरों में मतदान कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम मशीन तथा वीवीपैट के संचालन तथा उसके तकनीकी ज्ञान के बारे में जानकारी दी गयी।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कार्मिकों से ईवीएम तथा वीवीपैट से संबंधित प्रश्न पूछे गये जिसका मतदान कार्मिकों द्वारा सही जवाब दिया गया।
जिन मतदान कार्मिकों की ड्यूटी अन्य लोकसभा क्षेत्र में लगी है, उन मतदान कार्मिकों द्वारा विधानसभा वार डीएवी इण्टर कालेज के प्रांगण में बनाये गये पोलिंग बूथ पर फैसिलिटेशन बाॅक्स में पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान किया गया।
प्रथम पाली में प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी में कपिल देव यादव, तेजबहादुर सिंह, संजय विश्वकर्मा, प्रथम मतदान अधिकारी में राजकुमार राव, सुशील कुमार, द्वितीय मतदान अधिकारी में विजय बहादुर, शकुन्तला, रेखा राय, डीएम निषाद, अनिता जायसवाल, अपूर्वा यादव, तृतीय मतदान अधिकारी में परमेश्वर लाल, त्रिलोकी, राजेश मौर्य, पांचू, रमेश कुमार यादव, अम्बिका, रमेश चैहान, शंकर प्रसाद, अनिल कुमार, पप्पू कुमार साहू, रामजतन मौर्य, नरेन्द्र देव पाण्डेय अनुपस्थित पाये गये।
प्रथम पाली में 03 पीठासीन अधिकारी, 02 प्रथम मतदान अधिकारी, 06 द्वितीय मतदान अधिकारी तथा 12 तृतीय मतदान अधिकारी, इस प्रकार कुल 23 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।
इसी प्रकार द्वितीय पाली में प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी में राजेश मिश्र, राधा ओझा, कन्हैया उपाध्याय, अवधेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, लवकुश, दीपक सिंह, प्रथम मतदान अधिकारी में पियूष यादव, श्वेता सिंह, द्वितीय मतदान अधिकारी में महानन्द, कुसुम सिंह, श्वेता मिश्रा, रेनू पाण्डेय, प्रियंका श्रीवास्तव, कंचन सिंह, प्रदीप कुमार यादव, रामचन्दर राम, नीतू सिंह, साचू राम, अल्का तृतीय मतदान अधिकारी में देवप्रकाश, देवेन्द्र चतुर्वेदी, सुबाष चन्द, लालजी गोंड़, जनार्दन सिंह, अभय सिंह, अनिल कुमार, जगधारी यादव, मुल्तान अहमद, विनय कुमार सोनकर, ध्यानचन्द, बृजेश चन्द, अरूण कुमार, नसीम अनुपस्थित पाये गये।
द्वितीय पाली में 07 पीठासीन अधिकारी, 02 प्रथम मतदान अधिकारी, 11 मतदान अधिकारी तथा 14 तृतीय मतदान अधिकारी, इस प्रकार कुल 34 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।
इस प्रकार कुल दोनों पालियों में कुल 57 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।
मुख्य विकास अधिकारी डी0एस0 उपाध्याय ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो कर्मचारी अनुपस्थित हैं, वे कल दिनांक 05 मई 2019 को प्रथम पाली के प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। जो मतदान कार्मिक प्रथम पाली में प्रशिक्षण प्राप्त नही करता है, तो शाम 5ः00 बजे के बाद अनुपस्थित पाये गये मतदान कार्मिकों पर एफआईआर तथा निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर पीडी अभिमन्यु सिंह, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, जिला अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, रमेश शुक्ल उपस्थित रहे।



No comments