Breaking Reports

लोकतंत्र बचाना है वोट देने जाना है



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : विधानसभा मेंहनगर क्षेत्र के बोंगरिया बाजार में माता कौशल्या देवी इंटर कॉलेज रासेपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रबंधक बबलू सिंह उर्फ उमेश ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत वोट होना आवश्यक है। मतदान हर भारतीय का मूल अधिकार है मतदान अवश्य करें क्योंकि लोकतंत्र की आधारशिला मतदान ही है। छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूक रैली में तरह-तरह के नारे छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान के लिए नारे इस प्रकार लगाए जा रहे थे- 'बेटी बहुरिया वृद्ध जवान देश के हित में करें मतदान।', 'उम्र 18 पूरी है, मतदान देना जरूरी है।', नक्शे से ना नोट से, मतदान करेंगे ओट से।' लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। वहीं अध्यापक चंद्र मोहन द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते रहे।


No comments